मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि रिंकू गुर्जर बृहस्पतिवार शाम को अपने एक साथी के साथ गांव में आया था। उसने गांव के ही ग्रामीण आजाद को गोली मार दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रिंकू बदमाश को घेर लिया और पहले उसे पीटा, फिर गोलियां मारकर हत्या कर दी।
घटना के बाद एकत्र ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चल रहा है कि बदमाश को एक गोली सिर में मारी गई है। कुल पांच गोलियां मारी हैं। विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी सही तरह से जवाब नहीं दिया। किसी ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता, तो बोला घटना के समय वो गांव में नहीं था।
यह भी पढ़ें...
Saharanpur: 'मम्मी तुम स्मैक-चरस ले आना, मैं बेच दूंगा'... 60 लाख के माल समेत दो मां और दो बेटे ऐसे पकड़े
पुलिस ने मौके पर घायल मिले आजाद को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पंचनामा भरकर बदमाश रिंकू के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ मेडिकल कालेज भेज दिया गया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बदमाश रिंकू गुर्जर हत्या के मामले में वांछित था और फरार चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है।