फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नलकूप का तार लगाने से मना करने पर संविदा लाइनमैन को गोली मारी, घायल, आरोपी फरार

Mon, 08 Dec 2025 11:18 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में संविदा लाइनमैन राकेश को अवैध नलकूप तार लगाने से इनकार करना भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने उन पर दो गोलियां चलाईं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना छुर गांव में रविवार दोपहर नियम विरूद्ध नलकूप का तार लगाने से मना करने पर कुछ लोगों से संविदा लाइनमैन राकेश (42) का विवाद हो गया। इसी विवाद में एक युवक ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इस ममले में पुलिस ने आरोपी अंकुश और उसके पिता प्रदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: UP: शादी के बाद से ही थी पत्नी से अनबन... ससुराल जाने से बचता था बाबूराम; दो बच्चों संग दी जान; खुला बड़ा राज

विज्ञापन

मेरठ के अलीपुर गांव निवासी राकेश पिछले पांच वर्षों से छुर बिजलीघर में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रविवार दोपहर करीब एक बजे छुर गांव गए थे। गांव के किसान प्रदीप ने उनसे अपने नलकूप पर नियम विरुद्ध बिजली का तार लगाने का दबाव बनाया। राकेश का कहना है कि एक पोल से हटाकर दूसरे पोल से तार लगाना नियम विरूद्ध है।

यह भी पढ़ें: UP: शादी के बाद से ही थी पत्नी से अनबन... ससुराल जाने से बचता था बाबूराम; दो बच्चों संग दी जान; खुला बड़ा राज 
विज्ञापन

इसलिए राकेश ने तार लगाने से मना कर दिया। इस पर प्रदीप के बेटे अंकुश ने गुस्से में आकर उन पर दो गोलियां चलाईं। एक गोली राकेश के बाएं हाथ और दूसरी कूल्हे में लगी। बताया गया है कि नलकूप का तार लगाने से मना करने पर एक दिन पहले भी फोन पर लाइनमैन की आरोपी पक्ष से कहासुनी हुई थी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी कई दिन से लाइनमैन राकेश पर उनके नलकूप का तार दूसरे पोल पर लगाने का दबाव बना रहे थे। रविवार को राकेश ने उन्हें जेई से बात करने की सलाह दी। इसी बात पर अंकुश भड़क गया और उसने गोली मारकर राकेश को घायल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें