फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कारों से भरें कंटेनर में लगी आग, सिक्योरिटी गार्डों ने बड़ा हादसा होने से बचाया

Fri, 18 Jan 2019 09:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कारों से भरें कंटेनर में आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में सुपरटेक पामग्रीन के गेट नंबर एक पर समुद्रा हुंडई की गाड़ियों से भरे कंटेनर में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। कंटेनर का ड्राइवर कुछ देर पहले ही केबिन बंद करके गया था। जैसे ही कंटेनर के अगले भाग से सुपरटेक के गार्डों ने केबिन से धुआं उठते देखा तो उन्होंने जाकर शोर मचाया लेकिन केबिन में कोई नहीं था। कंटेनर की खिड़की का शीशा तोड़कर आग बुझाई गई।

विज्ञापन

 
पानीपत निवासी विक्रम अपने दूसरे साथी ड्राइवर के  साथ गुरु ग्राम से कंटेनर में गाड़ियों को लेकर मेरठ के लिए चला था। शहर में नो एंट्री के कारण शुक्रवार दोपहर को दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स तिराहे से कंटेनर को बिजली बंबा रोड की तरफ सुपरटेक पामग्रीन के गेट के सामने पार्किंग के नजदीक कंटेनर को खड़ा कर दिया। इस कंटेनर में हुंडई की पांच कारें थीं। इसी कंटेनर से सटा हुआ दूसरा तेल का टैंकर भी खड़ा था। कंटेनर का ड्राइवर विक्रम पास में कंटेनर का केबिन बंद करके खाना खाने चलाया गया, जबकि दूसरा ड्राइवर भी मौके से गायब था। शाम करीब सवा चार बजे अचानक कंटेनर के केबिन से धुआं उठने लगा। इस बीच सुपरटेक के सिक्योरिटी गार्डों ने देखा तो शोर मचा दिया। 

सिक्योरिटी गार्ड दौड़े और शोर मचाया लेकिन कंटेनर का केबिन बंद था। इस बीच केबिन में अंदर आग की लपटें उठने लगी। इस बीच गार्डों ने शोर मचाते हुए केबिन की खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर पार्क में पानी डालने वाले पाइप से मशक्कत करते हुए आग बुझाई। आग से कंटेनर के केबिन की सारी सीट जलकर राख हो गईं। सूचना पर यूपी 100 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। इस बीच ड्राइवर विक्रम भी पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेल का टैंकर भी आ सकता था चपेट में
सुपरटेक के सामने सड़क से सटकर अधिकांश टैंकर, ट्रक और कंटेनर खड़े रहते हैं। जबकि यहीं पर सीओ ब्रहमपुरी का ऑफिस भी है। लेकिन पुलिस कभी इन वाहनों पर ध्यान नहीं देती। क्योंकि इन वाहनों से आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है, कई बार जाम की भी समस्या बनी रहती है। यदि सुपरटेक के सिक्योरिटी गार्ड कंटेनर के केबिन की आग नहीं बुझाते तो पास में खड़ा तेल का टैंकर भी चपेट में आ सकता था। टैंकर के पास में टैंकर का चालक और हेल्पर भी सोया हुआ था। जिसके बाद बड़ा नुकसान हो सकता था। बाद में तेल के टैंकर को भी चालक ने वहां से हटा दिया। 

चंद मिनट आग न बुझती तो धू- धूकर जल जाता
कंटनेर में शार्ट सर्किट से आग लगना बताया गया है। यदि सुपरटेक के सिक्योरिटी गार्ड आग नहीं बुझाते या चंद मिनट की देरी हो जाती है तो पूरा कंटेनर आग की चपेट में आ जाता। कंटेनर में हुंडई की पांच गाड़ियां भी राख हो जाती। इन गाड़ियों को गढ़ रोड स्थित हुंडई के शोरूम में गाड़ियों को उतारा जाना था। वहीं ड्राइवर विक्रम ने यह भी बताया कि एक गाड़ी को कंटेनर से उतारकर शहर में शोरूम में ले जाया गया था। सुपरटेक के निवासियों का कहना है कि बार-बार कहने के बावजूद भी पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं करती है। इनकी वजह से किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

नो एंट्री के कारण खड़ा था कंटेनर
इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी बृजेश शर्मा का कहना है कि शहर में सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहती है। नो एंट्री के कारण कंटेनर शहर में प्रवेश नहीं कर सकता। इसी के चलते चालक ने कंटनेर को सुपरटेक के सामने खड़ा किया था। आग की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन तब तक आग बुझा ली गई थी। 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें