फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हाइवे पर पलटी कार, दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

Sun, 08 Nov 2020 10:26 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, मरेठ
विज्ञापन
हाइवे पर पलटी कार, दो सगे भाइयों समेत चार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रमाला बस स्टैंड के पास तेज गति के कारण अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हुई है, जबकि चालक घायल है। मृतक शामली में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। कार चालक नशे की हालत में मिला है।

विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली के साकेत  थाना क्षेत्र निवासी सगे भाई धर्मेंद्र कुमार (40), कपिल (42) और प्रमोद कुमार (41), महरौली निवासी नरेश (41) कार चालक नरेश कुमार सैनी के साथ शामली में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रमाला बस स्टैंड के पास तेज गति से दौड़ रही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। रमाला थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। धर्मेंद्र कुमार, कपिल, प्रमोद और नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक नरेश सैनी को चोट लगी है। पुलिस मृतकों के शव बड़ौत सीएचसी लेकर पहुंची। घायल चालक से पूछताछ की जा रही है। वह नशे की हालत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें