फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दुकान पर बैठे व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, फ्रिज में लगी गोलियां, वारदात कर फरार हुआ बदमाश

Wed, 11 Feb 2026 01:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

प्रवेश विहार में सामान देकर व्यापारी अमित पायला ने अभय भड़ाना से रुपये मांगे, तो वह बदतमीजी करने लगा। कहासुनी होने पर उसे अमित पर फायरिंग कर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी अमित पायला और फ्रिज में लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल थाना क्षेत्र के प्रवेश विहार में बदमाश ने दिनदहाड़े दुकान पर बैठे व्यापारी अमित पायला पर फायरिंग कर दी। तीन गोलियां दुकान में लगीं, गनीमत रही कि व्यापारी की जान बच गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

अमित पायला ने बताया कि प्रवेश विहार में उनकी कनफैक्शनरी की दुकान है। अभय भड़ाना नाम का बदमाश उनके पास आता रहा है और ड्रिंक करता है। वह उनकी दुकान से लगातार सामान ले रहा है, मगर रुपये नहीं देता।
 

तीन दिन पहले उन्होंने रुपये मांगे तो उसने गालीगलौज की और उस पर फायरिंग कर दी। वह बाल-बाल बचा था। मेडिकल थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी, मगर कोई गिरफ्तारी नहीं की। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अभय भड़ाना उनकी दुकान पर आया और फायरिंग कर दी। एक गोली डीप फ्रीजर और दूसरी गोली अंदर रखे फ्रिज में लगी। फायरिंग करके अभय भड़ाना फरार हो गया। गनीमत रही कि अमित पायला बच गए।
 
विज्ञापन

वहीं सीओ सिविल लाइन ने बताया कि अभय भड़ाना की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं अमित पायला के घर की महिलाएं खौफ में हैं और वे भी उसके साथ दुकान पर ही बैठ रही हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें