फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ में 860 छात्र-छात्राओं ने दी अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, भाए रीजनिंग-मैथ के प्रश्न

Sun, 05 Nov 2023 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मेरठ के अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 का आयोजन किया गया। परीक्षा रविवार को गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के ब्लॉक- ई में आयोजित की गई। परीक्षा में 860 छात्र- छात्राओं ने प्रति भाग किया। परीक्षा में दृष्टिहीन व दिव्यांग छात्र-छात्राएं भी परीक्षा देने आए। 9:30 बजे से परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था। 

विज्ञापन


दूरदराज क्षेत्र के परीक्षार्थी अभिभावकों के साथ केंद्र पर पहुंचे। सुबह 10:15 बजे प्रवेश करने की अनुमति दी गई। सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों की जांच गेट पर की गई । उसके बाद परीक्षा कक्ष में भेजा गया। समय पर परीक्षा प्रारंभ हुई। ओएमआर शीट पर पूरी परीक्षा हुई।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे की परीक्षा में छात्रों को रीजनिंग, मैथ के प्रश्न अच्छे लगे। परीक्षार्थियों में अधिक संख्या छात्राओं की दिखाई दी।

आईआईएमटी के शिक्षकों का रहा सहयोग
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के आयोजन में आईआईएमटी के शिक्षक-शिक्षिकाओं व स्टाफ का भरपूर सहयोग मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें