समिति में करोड़ों के घोटाले का विवाद
डिफेंस कॉलोनी की सैनिक सहकारी आवास समिति में पिछले करीब पांच वर्षों से विवाद चल रहा है। समिति के दस्तावेजों में गड़बड़ी, फर्जी बैठकें दिखाकर खातों से करोड़ों रुपये निकालने और कर संबंधी गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं।
इन आरोपों को लेकर गंगानगर थाने में अब तक करीब पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पिछले दो वर्षों से समिति का काम अंतरिम समिति देख रही थी। मार्च 2026 में चुनाव के बाद नई समिति का गठन किया गया है।