झुग्गी झोपड़ी में फलों का वितरण करते पंडित सुनील भराला।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला ने रविवार को अपना जन्मदिन झुग्गी झोपड़ी में फल और मच्छर मारने वाले रैकेट बांटकर मनाया।
पंडित सुनील भराला को जन्मदिन पर बुके देते विनीत शारदा अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
झुग्गी में रहने वाले लोगों ने भराला को बताया कि उनके यहां पीने के पानी की समस्या है, लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं। सुनील भराला ने कहा कि सरकारी योजनाओं के तहत तभी का पंजीकरण कर पक्के मकान दिलाए जाएंगे, जिसके बाद उनकी सभी समस्याओं का अंत हो जाएग। उनके बच्चों को शिक्षा दिलाई जाएगी। मेरठ में 350 परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सभी को सुविधाएं जल्द ही दिलाई जाएंगी।
केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद आचार्य राधाकृष्ण मनोडी और भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत शारदा ने भराला को बधाई दी। झुग्गी झोपड़ियों में भ्रमण के दौरान सुनील भराला के साथ मीडिया प्रभारी राजकुमार कौशिक, डा. आशु मित्तल, छात्र नेता मनीष शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, डा. एसके शर्मा, नमन भारद्वाज, प्रमोद पांडे, डा. प्रदीप शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, अशोक शर्मा, डा. अंशु शर्मा, प्रोफ़ेसर जीएस भारद्वाज, राजेश्वर डे, सुरेंद्र शर्मा आदि साथ रहे।