फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, तमंचा, कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद

Fri, 10 Jul 2020 01:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में मवाना थाना पुलिस ने सर्विलांस की टीम के साथ मिलकर देर शाम मिल बाईपास पर हुई मुठभेड़ में 25 हजार ईनामी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में लगने से घायल हो गया। जिसको पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। तलाशी के दौरान बदमाश के पास से तमंचा मय कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन

 
कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सर्विलांस की टीम बदमाश का पीछा करते हुए आ रही थी। सूचना के आधार पर बदमाश मवाना से आ रहा था। जब बदमाश बाईपास के नजदीक पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा। पुलिस को देखते ही उसने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: रिश्ते शर्मसार: मां और बहन के साथ करता था अश्लील हरकत, 50 हजार की सुपारी देकर बेटे की कराई हत्या

पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पूछताछ के दौरान बदमाश की पहचान अजय उर्फ मालू निवासी छुर सरधना के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक बदमाश पर 25 हजार का इनाम था और वह हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें