मेरठ के लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज का 58 वां स्थापना दिवस एवं दीक्षांत समारोह रविवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री व चिकित्सा शिक्षा व चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक रहे।
दीक्षांत समारोह में 207 स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं को उपाधि (154 एमबीबीएस और 53 एमडी- एमएस व डिप्लोमा) एवं 40 स्वर्ण पदक दिए गए। इनके अलावा 49 विशिष्ट योग्यता, 31 सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट, ऑनर्स सर्टिफिकेट और तीन चल वैजयंती दी गई।