फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सातवीं पास 16 साल का सुहैल, भाई साजिद ने मजदूरी से कमाए 35000..., दोनों ने बना दी सोलर साइकिल

Wed, 18 Nov 2026 02:31 AM IST
Mohd Mustakim रुहाब आलम, मेरठ

सार

मेरठ के सरूरपुर निवासी दो भाइयों सुहैल और साजिद ने सोलर पैनल, म्यूजिक सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग से लैस सोलर पैनल वाली साइकिल बना दी है। ये साइकिल स्वत: ही चार्ज होती है।
विज्ञापन
सोलर पैनल वाली साइकिल के साथ सुहैल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक तंगी के कारण सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छूटने के बावजूद 16 वर्षीय सुहैल ने अपने हुनर से कबाड़ के सामान से सोलर पैनल वाली साइकिल बना दी है। चार महीने की मेहनत और 35 हजार रुपये की लागत से बनी इस साइकिल में सोलर पैनल से लेकर वायरलेस चार्जिंग और म्यूजिक सिस्टम तक की सुविधा है। सुहैल का दावा है कि सोलर पैनल से लगातार बैटरी चार्ज होने के कारण इससे लद्दाख तक का सफर भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

सुहैल के पिता अय्यूब चिनाई मिस्त्री हैं। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सुहैल की पढ़ाई छूट गई थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी। उसके बड़े भाई साजिद ने मजदूरी करके रुपये जुटाए और सुहैल ने कबाड़ से सामान इकट्ठा कर चार महीने में इस साइकिल को तैयार किया। गांव में दोनों भाइयों के इस हुनर की खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

वायरलेस चार्जिंग, सेंसर लाइट और 80 किमी का माइलेज
सुहैल के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज होने पर यह साइकिल करीब 80 किलोमीटर चल सकती है। इसमें लगे सोलर पैनल की मदद से दिनभर चलते समय बैटरी अपने आप चार्ज होती रहेगी, जिससे बार-बार बिजली से चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साइकिल में वायरलेस चार्जिंग, टाइप-सी व यूएसबी पोर्ट, म्यूजिक सिस्टम, हेडलाइट, बैकलाइट और इंडिकेटर लगाए गए हैं। साथ ही ब्रेक लगाने पर सेंसर की मदद से पीछे की लाइट जलने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें