मेरठ में कोरोना के बुधवार को 1498 मरीज मिले हैं, जबकि 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें 16 मेरठ के थे और पांच आसपास के जिलों के रहने वाले थे। 10 लोगों की मौत मेडिकल कॉलेज में और 11 की मौत निजी अस्पतालों में हुई है।
6737 सैंपलों की जांच हुई। यहां यह भी गौरतलब है कि रोजाना जांच आठ से नौ हजार सैंपलों की हो रही थी। इस लिहाज कम जांच हुई है। इसके बावजूद मरीज बढ़े हैं। 13171 एक्टिव केस हैं। इनमें से 1879 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 4597 होम आइसोलेशन में हैं।
इनमें डॉक्टर, स्टूडेंट, पुलिसकर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, किसान, कारोबारी और नौकरीपेशा आदि शामिल हैं। अब तक 47287 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 496 लोगों की मौत दिखा रहा है। 1062 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 33618 की छुट्टी हो चुकी है।
तारीख सैंपल मरीज प्रतिशत
5 मई 6737 1498 22.2
4 मई 6652 806 12.1
3 मई 5560 751 13.5
2 मई 7354 992 13.5
1 मई 9237 1107 12.0
आरटीपीसीआर में ज्यादा, एंटीजन में कम निकले संक्रमित
आरटीपीसीआर में ज्यादा और एंटीजन में संक्रमित कम निकल रहे हैं। अप्रैल माह में कोरोना के 20314 संक्रमित निकले। इनमें 14351 आरटीपीसीआर में, 5826 एंटीजन, 9 में ट्रूनेट से और सीबीनेट में 128 को पुष्टि हुई। 70 प्रतिशत से ज्यादा को आरटीपीसीआर में पुष्टि हुई, जबकि 29 प्रतिशत को एंटीजन में हुई।