फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ के तीन भाइयों समेत 14 को भेजा जेल, एक दिन पहले ही आए थे छूटकर, ये है मामला

Tue, 18 Nov 2025 05:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

प्रदेश के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर पर हमला करने के मामले में रालोद जिलाध्यक्ष के भाई समेत अन्य आरोपी सोमवार को ही जेल से छूटे थे। उनके समर्थकों ने जुलूस निकालकर, आतिशबाजी कर खूब हुड़दंग मचाया था। 
विज्ञापन
कारों के काफिले के साथ निकाला जुलूस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किठौर पुलिस ने राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ के तीन भाइयों समेत 14 लोगों को जुलूस निकालकर आतिशबाजी करने और हुड़दंग मचाकर भय पैदा करने के आरोप में जेल भेज दिया है। सब इंस्पेक्टर विजय कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। मतलूब गौड़ के चार भाई सोमवार को जेल से छूटकर आए थे। जिनके बाहर आने पर समर्थकों ने कस्बे में जुलूस निकालकर आतिशबाजी की थी। 
विज्ञापन

 

कारों पर चढ़कर जुलूस निकालते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
किठौर कस्बे में रालोद के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक शाहिद मंजूर के बीच राजनीतिक खींचतान चली आ रही है। साल 2003 मतलूब गौड़ के भाइयों पर शाहिद मंजूर पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 

 

मतलूब गौड़ के भाई फारुख, नन्नो, नदीम, कलवा, मारूफ और सलीम को दोषी मानते हुए कोर्ट ने छह-छह साल की सजा सुनाई थी। सजा के दौरान नन्नो की मौत हो गई थी, जबकि सलीम छह नवंबर को जेल से छूटकर आ गया था। सजा पूरी होने पर सोमवार को फारूख, कलवा, मारूफ और नईम जेल से छूटकर आए तो उनके समर्थकों ने दर्जनों गाड़ियों में सवार होकर मवाना रोड पर जुलूस निकाला। खूब नारेबाजी और आतिशबाजी की। इस दौरान जाम भी लग गया।
विज्ञापन

इस मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था। मंगलवार को पुलिस ने मतलूब गौड़ के तीन भाइयों समेत 14 लोगों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें