फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में विवाह के बंधन में बंधे 131 जोड़े, मिले वैवाहिक उपहार

Thu, 13 Nov 2025 03:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला स्थित एमबी फार्म हाऊस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 131 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दौराला कस्बे के एमबी फार्म हाऊस में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विकास खंड दौराला, सरधना, सरूरपुर, नगर पंचायत लावड़, दौराला, खिवाई, सरधना, करनावल के पंजीकृत जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  एलानिया कत्ल: भाई की पत्नी से इश्क, मां की मौत और भाइयों की नफरत…, छह साल बाद कब्रिस्तान में खेला गया खूनी खेल

 
विज्ञापन

सरधना ब्लॉक के बीडीओ सुनित भाटी ने बताया कि बुधवार को दौराला के एमबी फार्म हाऊस में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। बताया कि सामूहिक विवाह में 131 जोड़े, जिनमें 103 हिंदू व 28 मुस्लिम जोड़ों ने पंजीकरण कराया था उनका विवाह संपन्न कराया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, दौराला ब्लॉक प्रमुख शर्मिष्ठा भंडारी, भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान रहे। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया, साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में अन्य लोगों को भी जानकारी दी।

बताया कि इस दौरान विवाह में बंधने वाले जोड़ों के परिचितों के लिए खाने की व्यवस्था भी की गई। योजना के तहत 60 हजार रुपये की धनराशि कन्या के बैंक खाते में भेजी गई और 25 हजार रुपये का वैवाहिक उपहार सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें