मेरठ में निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार रात को जारी कर दिया है। मेरठ की सभी 16 निकाय सीटों पर बढ़े हुए मतदाता संख्या की जानकारी शासन को भेज दी गई है। पूरे जिले में जहां 2017 में 1433142 मतदाता थे, वहीं इस बार इनकी संख्या बढ़कर 1610978 हो गई है।
मेरठ नगर निगम की बात की जाए तो 2017 में 1123024 मतदाता संख्या थी। अब यह 2022 में बढ़कर 1258501 हो गई है। यानि 2017 के बाद अब जो चुनाव होगा उसमे 135477 मतदाता बढ़ गए हैं। प्रशासन ने पूरी सूची अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। अधिक जानकारी के साइट पर जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम बन युवती से की दोस्ती, दुष्कर्म, असलियत खुली तो मुजम्मिल बोला- श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े कर दूंगा
यह है मतदाताओं की सूची
नगर निकाय - 2017 में कुल मतदाता - 2022 में कुल मतदाता
नगर निगम मेरठ - 1123024 - 1258501
नगर पालिका परिषद मवाना - 65479 - 72193
नगर पालिका सरधना - 48600 - 55539
नगर पंचायत खरखोदा - 10867 - 11436
सिवालखास - 17046 - 20490
हस्तिनापुर - 21984 - 24125
किठौर - 20200 - 22687
परीक्षितगढ़ - 15975 - 17795
लावड़ - 17820 - 21246
बहसूमा - 9941 - 11450
फलावदा - 15712 - 16715
करनावल - 9603 - 10003
दौराला - 16647 - 19310
शाहजहांपुर - 12382 - 15015
हर्रा - 12445 - 15414
खिवाई - 15418 - 19059