फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डंपर की टक्कर के बाद सड़क पर गिरा 10वीं का बाइक सवार छात्र, टेंपो से कुचलकर दर्दनाक माैत

Tue, 12 Nov 2024 04:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दिल्ली रोड पर डंपर की टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरे कक्षा दस के छात्र को पीछे से आ रहे एक टेंपो ने कुचल डाला। छात्र की माैके पर ही माैत हो गई। पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर क्षेत्र के रिठानी में दिल्ली रोड पर डंपर की टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरे दसवीं कक्षा के छात्र को पीछे से आ रहे एक टेंपो ने कुचल दिया। अस्पताल में छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। पिता ने थाने में तहरीर दी। छात्र के परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने से इuकार कर दिया।

विज्ञापन


मोहकमपुर निवासी शिवकुमार एक फैक्टरी में काम करते है। मंगलवार सुबह उनका बेटा यश(16) और भतीजा हर्ष किसी काम से बाइक से परतापुर जा रहे थे। इंडस्टीयल एरिया स्थित चंदोदेवी द्वार के पास पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: MBA छात्र की हत्या:  प्रियांशु का शव देख हर आंख हुई नम, सूरजकुंड पर हुआ अंतिम संस्कार, बिलखती रही मां और बहन

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे आ रहे एक टेंपो का पहिया यश के सिर के उपर से गुजर गया। हादसे के बाद डंपर और टेंपों चालक भाग निकले। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को प्रेम हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान यश की मौत हो गई।  

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन परिजनों ने पीएम कराने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने छात्र का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। यश की मौत के बाद मां कविता और छोटे भाई ध्रुव का रोते हुए बुरा हाल हो गया।

एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें