फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मीना चौधरी ने अल्ट्रा रनर का टाइटल जीता, एडीजी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित हुई पहली अथक 12 घंटे अल्ट्रा स्टेडियम रन का खिताब यूपी पुलिस की हेड कांस्टेबल मीना चौधरी ने जीता है। मीना चौधरी का दावा है कि वह यूपी पुलिस की पहली हेड कांस्टेबल हैं जो अल्ट्रा रनर हैं। जिन्होंने खिताब जीता है। एडीजी भानू भास्कर ने मीना चौधरी को सम्मानित किया है।
विज्ञापन

मीना चौधरी ने बताया कि यूपी ओलंपिक एसोसिएशन से यह चैंपियनशिप मान्य है। इस चैंपियनशिप में लगातार 12 घंटे दौड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता है जिसमें (92.878) किलोमीटर की दूरी तय की है। इससे पहले भी वह पचास से अधिक मेडल जीत चुकी हैं। बुलंदशहर की रहने वाली मीना चौधरी की तैनाती वर्तमान में बागपत में है, लेकिन मेरठ पुलिस लाइन से संबद्ध है। एडीजी ने मीना चौधरी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें