मेरठ। मेडिकल पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी हसनपुर कदीम भावनपुर निवासी राशिद उर्फ नदीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रामगढ़ी मंगलपांडे नगर निवासी मुकुल राणा का राशिद से पंद्रह दिन पहले कमालपुर गांव में टशन बाजी को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद राशिद ने मुकुल राणा पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में मुकुल राणा ने मेडिकल थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। आरोपी राशिद को मेडिकल पुलिस ने पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मेडिकल पुलिस ने पहले कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद उसको जेल भेज दिया। संवाद