मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के स्वास्थ्य सृजन अभियान के तहत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कचहरी पुल के पीछे हनुमान मंदिर स्थित मेरठ कॉलेज कॉम्प्लेक्स में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 172 मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर में त्वचा रोग, प्रोस्टेट, किडनी और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी सिंह और डॉ. विवेक जैन तथा वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट एवं सर्जन डॉ. दीपक बाली और उनकी टीम का सहयोग रहा। शिविर का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. इरशाद अहमद और डॉ. दिनेश मोहन शर्मा ने किया। शिविर में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्टर