फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवैध कॉलोनी पर गरजा मेडा का महाबली

विज्ञापन
लावड़ - लावड़ में अवैध कॉलोनी में मेडा का बुलडोजर ध्वस्तीकरण करता। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
लावड़। मसूरी रोड पर सब्जी मंडी से आगे मेडा से बिना नक्शा स्वीकृत कराए विकसित की जा रही गार्डन सिटी नाम की कॉलोनी पर सोमवार को मेडा का महाबली गरजा। टीम दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर लौट गई।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी निकिता शर्मा के नेतृत्व में टीम लावड़ पहुंची। टीम तीन बुलडोजर लेकर मसूरी मार्ग स्थित विकसित की जा रही गार्डन सिटी कॉलोनी पर पहुंची। टीम ने यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में प्लॉट खरीदकर मकान बनाकर रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कॉलोनी में लावड़ चौकी में तैनात एक दरोगा भी किराए पर रह रहे हैं, जिन्होंने मकान के आगे का खड़ंजा न तोड़े जाने की गुहार मेडा की टीम से की, लेकिन टीम ने किसी की कोई बात नहीं सुनी। जोनल अधिकारी ने बताया कि बिल्डर को चेतावनी दी है कि यदि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें