फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अब्दुल्लापुर में अवैध कालोनी पर चला मेडा का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
- टीम को झेलना पड़ा हल्का विरोध, खसरा नंबर 90 व 91 पर विकसित की जा रही थी अवैध कालोनी
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अब्दुल्लापुर में विकसित की जा रही अवैध कालोनी पर शनिवार को मेडा का बुलडोजर चल गया। कालोनी की चार दिवारी, ऑफिस, नाली, सीवर लाइन और निर्माणाधीन मकानों को ढहाया गया। इस दौरान मेडा की टीम को लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। मेडा अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बगैर नक्शा पास कराए कालोनी विकसित की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मेडा प्रवर्तन दल के उप प्रभारी धीरज यादव ने बताया कि किला रोड स्थित अब्दुल्लापुर में खसरा नंबर 90 और 91 पर चंद्रपाल सिंह और विरेन्द्र सिंह अवैध कालोनी विकसित कर रहे थे। इनको नक्शा पास कराने और अवैध कालोनी न काटने के पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन कॉलोनाइजरों ने कालोनी का नक्शा पास नहीं कराया। लोगों को अवैध तरीके से प्लाट बेचे जा रहे हैं। शनिवार को मेडा प्रवर्तन दल की टीम बुलडोजर लेकर अब्दुल्लापुर कालोनी पर पहुंची। जैसे ही अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाना शुरू किया तो कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। थाना पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें