फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार कॉलोनियों पर चला मेडा का बुल्डोजर

विज्ञापन
सरधना। नगर में कालंद रोड पर मेडा की टीम ने अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण अ​भियान चलाया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। नगर की अवैध कॉलोनियों पर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। मेडा की टीम ने जुल्हेड़ा मार्ग और कालंद मार्ग पर चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। टीम ने कॉलोनियों में बनी सभी सड़कों को उखाड़ दिया और भविष्य में बिना प्राधिकरण की मंजूरी के कॉलोनी बसाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
टीम का नेतृत्व जोनल अधिकारी निकिता सिंह और अर्पित सिंह ने किया। जुल्हेड़ा मार्ग पर टीम ने दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। कॉलोनाइजर और प्लॉट खरीदने वालों ने समय मांगा लेकिन अधिकारी ने कार्रवाई में किसी भी तरह का ढील नहीं दिखाते हुए अपना काम जारी रखा। इसके बाद टीम कालंद मार्ग स्थित दो और कॉलोनियों को ध्वस्त किया। मेडा अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध कॉलोनियों की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। क्षेत्र में कोई भी अवैध कॉलोनी बसने नहीं दी जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी को अवैध कॉलोनियों की जानकारी हो तो तुरंत एमडीए को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें