फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंदा पानी डालने के विरोध में युवक का गला दबाकर हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-1 में बारिश के दौरान सड़क का गंदा पानी डालने का विरोध करना विपुल शर्मा को भारी पड़ गया। आरोपी रवि, उसके बेटे और दुकान पर काम करने वाले नौकर शिवम पर युवक के साथ मारपीट करने, गला दबाकर हत्या का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है।
माधवपुरम सेक्टर-1 निवासी विष्णु दत्त शर्मा ने एसएसपी कार्यालय पर शिकायत पत्र देते हुए बताया था कि उनका बेटा विपुल शर्मा 9 जुलाई की रात करीब 11 बजे दवा लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंच, पड़ोस में केबल नेटवर्क की दुकान चलाने वाले रवि, उसके बेटे व नौकर शिवम सड़क पर बैठे थे। आरोप है कि सभी शराब के नशे में थे और बारिश के पानी से भरी सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने जानबूझकर उसके ऊपर बारिश का गंदा पानी उछाल दिया। विरोध करने पर ने एक राय होकर गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। बेटे का शोर सुनकर परिजन बाहर की तरफ दौड़े। उन्होंने किसी तरह बेटे को आरोपियों के चुंगल से बचाया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें