फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पदक विजेता पैरा खिलाड़ियों का होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आठवीं पैरा इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 26 से 28 मई तक बंगलूरू में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और पदक जीते। जिला पैरा संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में फातिमा खातून ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, जेवलिन में कांस्य पदक जीता। रिया ने शॉटपुट में रजत पदक, दीपिका ने भाला फेंक में रजत, रितिका ने लॉंग जंप में रजत, अनुभव ने 200 मीटर और 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, प्रियांश ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक, प्रीतिपाल ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, आयुष ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कहा कि सभी पैरा खिलाड़ियों को जल्द ही संघ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक शुरू होते ही पैरा की प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें