फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के 29 खिलाड़ियों को दिया गया सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से शनिवार को सत्र 2023-24 एवं 2024-25 की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के सेमिनार हॉल में हुए समारोह में 29 खिलाड़ियों को 11.80 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए।
अध्यक्षता कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र सिंह राणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, निदेशक शोध प्रो. बीरपाल सिंह एवं प्रो. प्रदीप चौधरी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की ओर से व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को 51 हजार रुपये, रजत पदक विजेताओं को 41 हजार रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 31 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। वहीं, टीम स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 41-41 हजार रुपये दिए गए। सभी सम्मानित खिलाड़ियों को ब्लेजर, ट्रैक सूट और विश्वविद्यालय मोनोग्राम भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

ये रहे सम्मानित पदक विजेता खिलाड़ी
स्वर्ण पदक (51,000) : राहुल तोमर – वुशु (56 किग्रा सांडा), गिन्नी भाटी – वुशु (ताओलू)
रजत पदक (41,000) : छवि राणा – तीरंदाजी (इंडियन राउंड), खुशी हुड्डा – वुशु (48 किग्रा सांडा), रौनक – वुशु (ताओलू)
कांस्य पदक (31,000) : मानवी नेहवाल – जूडो (32 किग्रा), उज्ज्वल – तीरंदाजी (मिक्स टीम), हिमांशु सिंह – बॉक्सिंग (54-57 किग्रा), पुष्कर राज शुक्ला – ग्रीको रोमन कुश्ती (77 किग्रा), धर्मपाल – पावर लिफ्टिंग (93 किग्रा), अनुष्का भाटी – वुशु (52 किग्रा सांडा), जतिन – वुशु (70 किग्रा सांडा), अंकित गौतम – वुशु (80 किग्रा सांडा), गौरव चौहान – वुशु (90+ किग्रा सांडा), ऋषभ – वुशु (90+ किग्रा सांडा), चंचल वर्मा – वुशु (ताओलू),
विज्ञापन

नेटबॉल महिला टीम (प्रथम स्थान, 41,000 प्रति खिलाड़ी) : मुस्कान कुमारी, दिव्या, एकाग्रता वत्स, सितारा अंसारी, कंचन वर्मा, नमन तोमर, मुस्कान, कीर्ति सिंह जड़ियोन, आशु सिंह, दिशा, प्रियंका रावत, अपर्णा चौहान,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें