फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खिलाड़ियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
कृषक इंटर कालेज में सम्मानित हुए खिलाडी। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न प्रदान देकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार व संचालन अनुराग चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर देवेंद्र कुमार रहे। प्रधानाचार्य व सूबेदार ने कार्यक्रम के संयोजक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल भाटी व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं चयनकर्ता मोंटी भाई को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय के पुरातन छात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी/राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी राहुल भाटी व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं चयनकर्ता मोंटी के नेतृत्व में हाल ही में हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान करना गर्व का विषय है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि राहुल भाटी एक उत्कृष्ट खिलाड़ी होने के साथ-साथ होनहार एनसीसी कैडेट भी रहे हैं। राहुल भाटी व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं चयनकर्ता मोंटी भाई व ऑफिशियल बिजेंद्र कुमार, अंकित शर्मा, आशीष त्यागी ने प्रतीक चिह्न प्रदान कर व पटका पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में राष्ट्रीय एथलीट चैंपियनशिप में निखिल चौधरी, तनिष्क, चिराग, शॉटपुट खिलाड़ी रोबिन मोरल, एथलीट नमन, जसमीत, सचिन भाटी, प्रीत भाटी, चौधरी वंश जैनर, सौरभ भाटी व राज सिसौदिया सम्मानित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें