आरजी पीजी कॉलेज के सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्वयंसेविकाओं को गोल्ड, सिल्वर और कांस्य मेडल से सम्मानित किया गया। बुलबुल कश्यप, निदा, आलिया, अदिति सिंह, नंदिनी शर्मा, प्रिया शर्मा और मुबश्शरा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
समापन पर मुख्य अतिथि पार्षद सुमित मिश्रा और समाजसेवी सत्यपाल सिंह और विवेक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत गीत से हुई। स्वयंसेविकाओं ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी। सिल्वर मेडल विजेता छात्राओं में अलीशा, अर्पिता, जिया, सिमरन, शगुन, प्राची, सानिया, सुनैना, हर्षिता मानताश, संजना, कहकशा और मुस्कान रही। विनिता, उर्वशी, पाल, राशि, आमना, तनु, वंशिका पाल और गायत्री ने कांस्य पद हासिल किया। प्रज्ञा एवं आलिया ने संचालन किया। द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें लोक नृत्य और कविता पाठ की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।