फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पदक विजेता अंश व आदित्य को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एशियाई किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले अंश व आदित्य को शनिवार को सांसद अरुण गोविल व डीएम दीपक मीणा ने सम्मानित किया। किक बॉक्सिंग खेल के प्रदेश महासचिव अरविंद शेरवालिया ने बताया कि कंबोडिया में यह चैंपियनशिप हुई।
विज्ञापन

अंश मकोरवाल ने 89 किलोग्राम भार वर्ग में जॉर्डन के खिलाफ 10-6 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में इराक के खिलाड़ी को 17-12 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। आदित्य मकोरवाल ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में कंबोडिया के खिलाड़ी को 12-2 के स्कोर से हराकर कांस्य पदक जीता। वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में 24 देशों ने प्रतिभाग किया। भारतीय दल में 55 खिलाड़ी रहे। इनमें उत्तर प्रदेश से छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें