फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : BJP नेता समेत सात बिल्डरों की आठ कॉलोनियां पर चला बुलडोजर, मेडा की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Wed, 20 Dec 2023 12:40 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एक बार फिर से मंगलवार को मेडा का बुलडोजर गरजा। मेडा ने भाजपा नेता समेत सात बिल्डरों की आठ कॉलोनियां ध्वस्त किया है। मेडा की इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
मेरठ में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) का बुलडोजर मंगलवार को बागपत रोड और किला परीक्षितगढ़ पर खूब गरजा। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल समेत सात बिल्डरों की आठ कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। बागपत रोड पर हरमन सिटी और किला परीक्षितगढ़ रोड पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि बागपत रोड पर हरमन सिटी के पास अरविंद सिंघल द्वारा पांच हजार वर्ग मीटर में, अतुल गुप्ता द्वारा हरे कृष्णा धाम के पीछे 12 हजार वर्ग मीटर में और 10 हजार वर्ग मीटर में हरमन सिटी के पास, आनंद बिहारी द्वारा हरमन सिटी के पास पांच हजार वर्ग मीटर में, अरविंद सिंघल द्वारा पांच हजार वर्ग मीटर में, मुकेश सिंघल, अतुल गुप्ता और शेर सिंह द्वारा दस बीघा में चिनाई करते हुए चार दीवार व मिट्टी डालकर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। मंगलवार को इसे ध्वस्त कर दिया गया। 

राकेश सैनी, संजय गुप्ता व शेर सिंह द्वारा नौ बीघा में अवैध कॉलोनी के लिए कच्ची सड़क पर मिट्टी डालकर कार्यालय का निर्माण किया गया था, इसे जमींदोज कर दिया गया। इसके बाद टीम ने किला परीक्षितगढ़ रोड पर धारा सिंह द्वारा 26 हजार वर्ग गज भूमि पर बाउंड्रीवाल व दुकानों तथा भूखंडों को काटा जा रहा था, इन पर बुलडोजर चला दिया गया। महेंद्र सिंह बसंत विहार मेन नंगला बट्टू रोड आईटीआई पार्क के पीछे 125 वर्ग मीटर में 12 आरसीसी कॉलम खड़े करके किए जा रहे निर्माण और अनिकेत गिरी द्वारा यादगारपुर मेन किला रोड पर 75 वर्ग मीटर में व्यावसायिक हॉल को भी सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: पिता का मर्डर: इकलौते बेटे के नहीं कांपे हाथ, रुपयों के लिए सिर में मारी गोली, बहन को किया था कमरे में बंद
विज्ञापन

भाजपा नेता के नाम पर घनघनाता रहा फोन
प्राधिकरण में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के नाम को लेकर दिनभर पारा गरम रहा। दफ्तर में भी कई फोन घनघनाए। इसके ध्वस्तीकरण के आदेश 31 अगस्त 2019 को जारी किए गए थे, जिसे मंगलवार को ध्वस्त किया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में सिपाही की मौत, पुलिस महकमे में छाया मातम, बैंक अधिकारी बनने की तैयारी कर रहा था हरवेंद्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें