मेरठ में मेडा की टीम ने अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की टीम ने मंगलवार को थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में 10 अवैध कॉलोनियों को जमींदोज कर दिया। टीम के पास सिफारिशों के लिए भी लगातार फोन घनघनाए। इनमें कई कॉलोनियां ऐसी रहीं, जिन्हें दो साल पहले ध्वस्त किया गया था। मंगलवार को फिर से इन पर बुलडोजर चला।
मेडा के प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि नंगलाताशी में सीताराम कॉलोनी के बराबर में सरधना रोड पर मौ. अब्दुल रहमान द्वारा 20 हजार वर्ग मीटर में सड़क निर्माण कर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसे ध्वस्त कर दिया गया। अशोक मारवाड़ी व करमेंद्र चौधरी द्वारा किंग्स पार्क सरधना रोड बिना ले आउट स्वीकृत कराए दो हजार वर्ग मीटर में, नीरज चौधरी व ब्रजभूषण गुप्ता द्वारा ग्राम जेवरी खिर्वा रोड पाल प्रॉपर्टी के सामने छह हजार वर्ग गज में, जयकार व अमरदीप द्वारा मेन खिर्वा रोड पर चौधरी हंसा सिंह स्मारक के पास दो हजार वर्ग गज में सड़क, बिजली के खंभे, प्लॉटों के नींव और साइट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया गया।