काफी कोशिशों के बाद भी नहीं चली वेबसाइट
मेडा की तकनीकी टीम ने जांच की, लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद भी वेबसाइट नहीं चल पाई। प्रारंभिक जांच में वेबसाइट को डिफेस किया गया माना जा रहा है। इसका अर्थ है कि हैकर्स ने मुख्य पृष्ठ बदलकर अपने संदेश प्रदर्शित किए हैं।
साइबर सुरक्षा पर चिंता
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हैकिंग का प्रभाव केवल होमपेज तक सीमित है। यह भी साफ नहीं है कि वेबसाइट के सर्वर और डेटा तक अनधिकृत पहुंच बनाई गई है। लोगों का कहना है कि सरकारी वेबसाइट का हैक होना एक गंभीर विषय है। ऐसी घटनाएं डिजिटल सुरक्षा पर सवाल उठाती हैं और आम नागरिकों के विश्वास को प्रभावित करती हैं। यदि वेबसाइट पर संवेदनशील जानकारी उपलब्ध हो, तो विस्तृत फॉरेंसिक जांच आवश्यक है।