मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने सोमवार को परतापुर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान कॉलोनियों में किए गए विभिन्न विकास कार्यों को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया गया।
विज्ञापन
परतापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कायस्थ गावड़ी मार्ग पर, मोहिउद्दीनपुर पसवाड़ा पेपर मिल के सामने लगभग 30 हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई में कॉलोनी के भीतर बनाई गई सड़कें, भूखंडों की बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। इसके बाद उपल्हेड़ा रोड पर 12 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित हो रही एक अन्य अवैध कॉलोनी पर भी मेडा का बुलडोजर चला। भूडबराल में लगभग 6 हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित हुई अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया। बराल परतापुर के पास मेडा द्वारा 24 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित कॉलोनी में भी सड़कें, बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया। एनएच-58 स्थित परतापुर में लगभग 15 हजार वर्ग गज भूमि पर बन रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। प्रवर्तन दल प्रभारी अर्पित यादव का कहना है कि अवैध कॉलोनी के खिलाफ मेडा की कार्रवाई जारी है।