फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तमंचा दिखाकर घर के बाहर युवक से मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की वेदव्यासपुरी में एक युवक मंगलवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उससे मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से भाग गए। वेदव्यासपुरी निवासी निखिल राणा ने बताया कि मंगलवार रात एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए। उन्होंने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद वे उसका मोबाइल लूटकर ले गए। शोर मचाने पर कुछ लोग दौड़े मगर बदमश हाथ नहीं आए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें