फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग मामला: मीट व्यापारी ने गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में खून से लिखा ‘प्यार’

Fri, 04 Feb 2022 11:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में सिर्फ 'प्यार' शब्द कई बार लिखा हुआ है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के समर गार्डन में मीट व्यापारी फैसल (27) ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फैसल के पास खून से लिखा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पांच बार ‘प्यार’ शब्द लिखा है। इसके अलावा उसमें कुछ नहीं लिखा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट क्षेत्र के समर गार्डन निवासी फैसल पुत्र मोहम्मद एजाज क्षेत्र में ही मीट की दुकान चलाता था। उसका घर पुलिस चौकी के पास ही है। गुरुवार दोपहर फैसल दुकान से घर पहुंचा और मकान की सीढ़ी चढ़ते हुए माथे से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। खून से लथपथ फैसल जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे। फैसल को जमीन पर पड़े देखकर चीख-पुकार मच गई। उसकी सांसें थम चुकी थीं। लिसाड़ीगेट पुलिस ने आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतक के पास एक तमंचा और सुसाइड नोट बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती से अनबन होने पर डिप्रेशन में था फैसल
पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन से दोनों के बीच अनबन चल रही थी, जिस कारण वह डिप्रेशन में था। युवक के मोबाइल से कुछ संदिग्ध नंबर भी मिले हैं, जो गलत नाम से सेव थे, इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश-जयंत के रोड शो का मामला: गठबंधन के तीन प्रत्याशियों सहित 3200 लोगों पर मुकदमा दर्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें