फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूटी सवार के बैग से मांस बरामद, हंगामा

Thu, 22 Jan 2026 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को स्कूटी सवार एक युवक मांस को बेचने नंगलाताशी डिवाइडर रोड पर कृष्णा नगर के पास पहुंचा। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने युवक को पकड़ लिया और हंगामा किया। लिया।
विज्ञापन

नंगलाताशी निवासी निशांत ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार युवक इलियास के मकान के सामने पानी खरीदने की आवाज लगा रहा था। शक होने पर निशांत ने अपने साथियों और क्षेत्रवासियों की मदद से पकड़ लिया। पूछताछ में स्कूटी सवार युवक की पहचान पावली खास निवासी परवेज के रूप में हुई। सूचना पर डायल-112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। आरोपी को भीड़ ने पुलिस को सौंप दिया। आरोपी से मांस बरामद हुआ। पुलिस ने मांस का सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिया। हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस हंगामा की स्थिति को देखते हुए आरोपी युवक को लेकर थाने आ गई। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें