फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meat Free Day: मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में आज बंद रहेंगी मीट की दुकानें, ये है वजह

Fri, 25 Nov 2022 12:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

महान शिक्षाविद् और जीवों के प्रति विशेष दयाभाव रखने वाले टीएल वासवानी को प्रदेश सरकार ने श्रद्धांजलि देते हुए आज प्रदेश के सभी जिलों में मीट की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
दुकानें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान शिक्षाविद् व जीवों के प्रति विशेष दयाभाव रखने वाले स्वतंत्रता सेनानी साधु टीएल वासवानी को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी श्रद्धांजलि दी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 25 नवंबद को मांस रहित दिवस घोषित किया। आज यानी 25 नवंबर अब प्रदेश में साधु टीएल वासवानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मांस रहित दिवस रहेगा।
विज्ञापन


शासन के आदेशानुसार अभी तक प्रदेश में गांधी जयंती, बुद्ध जयंती, महावीर जयंती और शिवरात्रि जैसे महान पर्व की तरह साधु टीएल वासवानी का जन्मदिन भी उत्तर प्रदेश में मांस रहित दिवस रखा जाएगा। प्रदेश सरकार के आदेश पर प्रदेश के सभी जिलों में आज मीट की दुकान बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें: शामिक हत्याकांड:  दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तनाव के बीच चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, ड्रोन से निगरानी
विज्ञापन


साधु टीएल वासवानी की जयंती पर शहर की मीट की दुकानें सुबह से ही बंद रहीं। शासन की ओर से आदेश जारी किए जाने के बाद प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व नगरायुक्त को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार महावीर जयंती, महात्मा बुद्ध की जयंती, गांधी जयंती के साथ साधु टीएल वासवानी की जयंती पर मीट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें