फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सहकारिता विभाग की भूमि की पैमाइश कर निशान लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जानी खुर्द। मेरठ-बागपत हाईवे पर गांव रामपुर पावटी के पास स्थित सहकारिता विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर बुधवार को तहसील की टीम ने पैमाइश कर निशान लगाए। भूमि पर तीन दिन पूर्व कुछ व्यक्तियों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी।
विज्ञापन

मेरठ शहर में मलियाना स्थित साबुन गोदाम में सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड की करोड़ों रुपये कीमत की भूमि पर रामपुर पावटी के रकबे में मेरठ-बागपत हाईवे पर कोल्ड स्टोरेज बना हुआ है। कोल्ड स्टाेरेज करीब 20 साल से बंद है। इस कोल्ड स्टोरेज की जमीन पर भूमाफिया ने कई बार कब्जा करने का प्रयास किया है। चार दिन पूर्व कोल्ड स्टोरेज की जमीन पर कब्जा कर नींव बनाने का काम कुछ व्यक्तियों ने शुरू किया था। सरकारी जमीन पर कब्जे की जानकारी होने पर समिति के चेयरमैन व भाजपा नेता मुनेश बाफर ने उच्च अधिकारियों को भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। चेयरमैन की शिकायत व उच्च अधिकारियों के आदेश पर बुधवार को तहसील टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भूमि की पैमाइश कर निशान लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें