संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। केवी पब्लिक स्कूल परीक्षितगढ़ में सोमवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को आकर्षित किया।
प्रतियोगिता में अंडर-13 कबड्डी पुरुष वर्ग में एमडीपीएस की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। टीम में युवराज, हर्ष, तनिष्क, फराज, सूरज, अरमान, आशीष शामिल रहे। अंडर-13 रस्साकसी प्रतियोगिता में भी टीम प्रथम स्थान पर रही। इसमें वंश, नैतिक, मानव, अश्वेंद्र, अंशुमन, संभव तोमर, आरव पाल, रुद्र, वासु, आदित्य और अभय रहे।
अंडर-16 रस्साकसी में भी टीम पहले स्थान पर रही। टीम में कनक, तपस्या, अंशिका, माही, काजल, आदर्शि, तन्वी, कनक शामिल रहे। पुरुष वर्ग में स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। टीम में जावेद, सोहेल, अब्दुल, कुबेर, कार्तिक, अक्षदीप, प्रशांत, मानेंद्रपाल रहे। एथलेटिक्स में 800 मीटर दौड़ में आमिर पहले, 200 मीटर दौड़ में रिहान पहले स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य तरुण तोमर, कोच अरुण सैनी, मोहित आदि ने शुभकामनाएं दीं।