फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : एसडी सदर ने एनएएस क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एनएएस कालेज के मैदान पर सोमवार को अंडर-14 वर्ग में एसडी सदर और एनएएस की टीम के बीच हॉकी मैच हुआ। इसमें एसडी सदर की टीम ने 1-0 से मुकाबला जीता। मैच की शुरूआत में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के 48वें मिनट में सदर टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इसे अर्पित शर्मा ने गोल में तब्दील किया। यह गोल निर्णायक साबित हुआ और अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। इस मौके पर पूर्व हॉकी खिलाड़ी डॉ. अर्जित विहान ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर रविंद्र पाल विहान, कोच जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें