फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान की पैमाइश करने पहुंची एमडीएम की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान की पैमाइश करने पहुंची एमडीएम की टीम
विज्ञापन

मोदीपुरम। एमडीए और नगर निगम की टीम शनिवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र में कब्रिस्तान की पैमाइश करने पहुंची। टीम की जानकारी मिलने पर कमेटी के लोग प्रसपा नेता के साथ कब्रिस्तान की भूमि पर पहुंचे। टीम ने अधिकारियों के आदेश पर पैमाइश करने की बात कहीं।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत के बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक करने को लेकर एक समुदाय के लोगों और भाजपा नेताओं में विवाद हो गया था। इसके बाद मृतक महिला के परिजनों और अन्य लोगों ने भाजपा नेताओं के साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा नेताओं पर माहौल बिगाड़ने की साजिश का आरोप लगाकर संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसी मामले में शनिवार को तहसीलदार प्रवीण मोरल नगर निगम की टीम के साथ कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश करने पहुंचे। जब टीम पैमाइश करने लगी तो कुछ लोगों में कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे की चर्चा शुरू हो गई।
इस पर कब्रिस्तान कमेटी के लोग प्रसपा नेता शैंकी वर्मा और जीतू नागपाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
टीम में मौजूद अधिकारियों ने उन्हें बताया कि टीम भूमि की पैमाइश के लिए आई है। इसकी जांच रिपोर्ट सदर तहसीलदार को दी जाएगी। टीम के समझाने पर लोग शांत हो गए और अपने घर लौट आए। इस दौरान जीशान शहबाज समीर, परवेज, सलीम, शकील, शुऐब, कुशान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
घायल भाजपा नेताओं का जाना हाल
- विवाद के दौरान मारपीट में घायल भाजपा नेताओं का हाल जानने के लिए शनिवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के संयोजक विनीत शारदा, पूर्व विधायक जगत सिंह, चरण सिंह लिसाड़ी, हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष मनजीत चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल शोभापुर स्थित दर्शन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा और नवाब सिंह लखवाया का हाल जाना। विनीत शारदा ने कहा कि पुलिस ने फर्जी केस दर्ज किए हैं। यह गलत है। उन्होंने फोन पर एडीजी, एसएसपी, एसपी सिटी और कंकरखेड़ा थाना प्रभारी से वार्ता की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें