फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत एमडीए बनाएगा महिला पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लंबे अंतराल के बाद एमडीए में मंगलवार को सभी विभागाध्यक्षों की बैठक में शहर की नई परियोजनाओं पर काम कराने की चर्चा हुई। अमर उजाला ने 22 दिसंबर के अंक में ही शहर का विकास ठप होने संबंधित खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर में विश्वस्तरीय शौचालयों सहित पिंक टॉयलेट का निर्माण, आवासीय योजनाओं में बिजली, पानी की निकासी व्यवस्था करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगति के अलावा मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत एमडीए की योजना में महिला पार्क बनाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा चिल्ड्रन पार्क बनाने पर भी चर्चा की गई।
इनके अलावा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम के बारे में भी उपाध्यक्ष ने समीक्षा करते हुए ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृत करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने को कहा। बैठक में एमडीए सचिव प्रवीणा सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें