फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए टीम ने की तीन अवैध कॉलोनी ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीए टीम ने की तीन अवैध कॉलोनी ध्वस्त
विज्ञापन

मेरठ। एमडीए टीम ने बृहस्पतिवार को तीन स्थानों पर अवैध रूप से बनाई जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त किया। इनमें गढ़ रोड स्थित गेसूपुर में हरपाल सैनी द्वारा 15 हजार वर्ग मीटर, हसनपुर कदीम स्थित अशोक सैनी द्वारा दस हजार वर्ग मीटर और अब्दुल्लापुर स्थित किला रोड पर फिजाकत अली द्वारा चार हजार वर्ग मीटर की अवैध कॉलोनियां शामिल हैं।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव गेसूपुर-दतावली मार्ग स्थित अशोक सैनी, हरपाल सैनी सहित कई लोग काफी समय से करीब 30 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बन रही कॉलोनी निर्माण के लिए प्लाटिंग के साथ पक्की सड़क का निर्माण करा रहे थे। सूचना मिलते ही एमडीए की टीम पुलिस बल के साथ टीम कॉलोनी पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही कॉलोनी मालिक फरार हो गए। वहीं, टीम ने बुलडोजर की मदद से कॉलोनाइजर द्वारा बनाई गई सड़क को उखाड़ते हुए जगह-जगह गहरे गड्ढे खोद दिए और सड़क को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा कुछ प्लाट की चारदीवारी को भी तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर अब्दुल्लापुर वार्ड-17 में आंबेडकर की प्रतिमा के समीप कॉलोनी के लिए बनाई जा रही सड़क को उखाड़ा गया। इसके साथ-साथ गांव किनानगर में भी काफी समय से अवैध रूप से कॉलोनी के निर्माण के लिए सड़क बनाई जा रही थी। जिसे एमडीए ने बुलडोजर की मदद से उखाड़ फेंका। अभियान में जोनल अधिकारी विपिन कुमार, जेई संजीव तिवारी, सोमेंद्र कुमार, सुपरवाइजर ज्योति दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें