फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए ने 10 करोड़ की जमीन से कब्जा हटाया  

Wed, 28 Feb 2018 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एमडीए की टीम ने मंगलवार को पल्लवपुरम में अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। कार्रवाई के चलते एक महिला बेहोश भी हो गई।
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेज दो के पी-पाकेट में एमडीए के 990 वर्ग मीटर में दस प्लॉट हैं। इनकी अनुमानित लागत लगभग साढे़ चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। बीस वर्षों से इन प्लॉट पर कालोनी के लोगों ने अपने पशु बांधकर कब्जा कर रखा था। एमडीए टीम ने कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए कॉलोनी के लोगों को मौखिक आदेश भी दिए, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। मंगलवार को एमडीए एई धीरज सिंह, जेई पीके शर्मा, लेखपाल शादाब, अवधेश मिश्रा पल्लवपुरम और सदर बाजार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को शुरू की तो कॉलोनी की ओमवती, चमन, विनोद, सुमन ने विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच संत कबीर दास सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार कौरी भी पहुंच गए और एमडीए की इस कार्रवाई को बिना नोटिस दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
एमडीए अधिकारियों और समिति के सदस्यों की जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद टीम ने लगभग दो घंटे तक चलाए इस अभियान के तहत जमीन से अतिक्रमण हटा दिया। इस बीच ओमवती बेहोश भी हो गई। इसके बाद एमडीए की टीम एमएस के खसरा संख्या 303 पर पहुंची और वहां से अतिक्रमण हटाया। यहां भी लोगों ने विरोध किया। यहां टीम ने 12 प्लॉट कब्जा मुक्त कराए। इनकी कीमत लगभग साढे़ पांच करोड़ रुपये है। एई धीरज सिंह ने बताया कि लगभग दस करोड़ रुपये की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन


गड्ढे में गिरा भैंसा
पी-पाकेट में सात फीट गहरा गड्ढा था, जहां एक भैंसा गिर गया। कॉलोनी के लोगों और एमडीए टीम ने क्रेन के माध्यम से किसी तरह उसे बाहर निकाला। वहीं पास में ही एक गाय के ऊपर टीन शेड पड़ा था। महिला ओमवती ने टीम से टीन शेड न हटाने की बात कही। कहा कि वे खुद ही हटा लेंगे। उधर, संविदा विद्युत कर्मी शहजाद ने खसरा संख्या 304 पर अपनी जमीन होने की बात कही और मामला सरधना तहसील में लंबित होना बताया। लेकिन एमडीए टीम ने जमीन को 303 खसरा में होने की बात कही। जिसके बाद टीम ने यहां से कब्जा हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें