फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रोदय हुआ अब भाजपा में होगा कायापलट

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रोदय हुआ अब भाजपा में होगा ‘कायापलट’
विज्ञापन

मेरठ।
नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा संगठन में उलटफेर को लेकर तमाम चर्चाएं रहीं। लेकिन इस बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष की नई तैनाती के इंतजार में तमाम जिलों और महानगर के होने वाले बदलावों को टाला जाता रहा। इसके साथ राष्ट्रोदय की चल रही तैयारी में जुटे भाजपाइयाें को देखते हुए इस बदलाव को पीछे छोड़ दिया गया। लेकिन अब होली के तुरंत बाद बदलाव के बीच तमाम अनुषांगिक संगठनों का भी गठित होना तय माना जा रहा है।
नगर निगम चुनाव के साथ ही जनपद की नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भाजपा की करारी हार हुई। जनपद के 16 निकायों में से सिर्फ एक निकाय नगर पंचायत परीक्षितगढ़ में ही भाजपा को जैसे तैसे जीत हासिल हो सकी। इसमें भी भाजपाइयों की गुटबाजी खुलकर सामने आई। निकायों में प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव प्रबंधन में तमाम सवाल उठे। वहीं नगर निगम चुनाव में मिली करारी हार को तो भाजपा नेतृत्व अब तक पचा नहीं पाया है। क्योंकि प्रदेश की सबसे मजबूत माने जाने वाली मेरठ नगर निगम की सीट पर जिस तरह हार हुई, उससे साफ हो गया कि खराब चुनाव प्रबंधन के साथ ही भीतरीघात ने भाजपा को झटका दिया था।
विज्ञापन


होली के बाद होगी घोषणा
नगर निगम चुनाव में हार के साथ ही जिला और महानगर कमेटियों के पदाधिकारियों का आपसी समन्वय स्थापित न होने, कई विवादित मामलों में शामिल होने के मामले उठने के कारण जिला और महानगर दोनों में ही बदलाव की पटकथा तैयार हो गई। ऐसे में तेजी से चर्चा चली कि दोनों ही कमेटियों के अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी बदले जाएंगे। लेकिन क्षेत्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति लंबित होने से ये बदलाव अटका रहा। अब क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर अश्वनी त्यागी की नियुक्ति हो चुकी है और बदलाव पर भी चर्चा के बीच अंतिम फैसला लगभग लिया जा चुका है। भाजपा सूत्रों की मानें तो नाम तय हो चुके हैं, बस प्रांतीय नेतृत्व की मुहर लगने के साथ घोषणा होना बाकी है, जो होली के तुरंत बाद घोषित कर दिए जाएंगे।

वैश्य कार्ड खेलेगी भाजपा
महानगर में भाजपा इस बार भी वैश्य कार्ड खेलेगी, यह तय है। इसमें मुकेश सिंघल और जयकरण गुप्ता के बीच मुकाबला बताया जा रहा है। जबकि जनपद में इस बार भाजपा गुर्जर कार्ड खेलना चाहती है, क्योंकि देहात क्षेत्र की अगर बात करें तो सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ दक्षिण सीट को गुर्जर बिरादरी का वोट बैंक सीधे सीधे प्रभावित करता है। ऐसे में लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की दृष्टि से जिले की कमान गुर्जर बिरादरी को देने की बात कही जा रही है। जिसमें क्षेत्रीय कमेटी में पदाधिकारी जितेंद्र वर्मा और पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना का नाम सूची में है।
विज्ञापन


युवा मोर्चा और महिला मोर्चा का भी होना है गठन
भाजपा जिला और महानगर में बदलाव के साथ ही पिछले एक साल से समय पूरा होने के बाद भी काम कर रहे महिला मोर्चा और युवा मोर्चा का भी गठन होगा। इनके अध्यक्ष भी आने वाले 15 दिन के भीतर तय कर दिए जाएंगे। लेकिन इससे पहले महिला और युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा होगी। इसे भी होली के तुरंत बाद होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें