सिखेड़ा में भी अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
इसके बाद एमडीए की टीम सिखेड़ा गांव पहुंची। यहां अमित कुमार द्वारा बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी विकसित करने वाले लोगों की अधिकारियों से तीखी बहस हुई। लोगों ने कार्रवाई के नाम पर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया।
उल्देपुर में जुटी 500 से अधिक लोगों की भीड़
एमडीए की टीम ने करीब दो घंटे तक सिखेड़ा गांव मार्ग पर दोनों अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की। बुलडोजर आने की जानकारी मिलने पर उल्देपुर में 500 से अधिक लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, प्राधिकरण की टीम उल्देपुर गांव में नहीं पहुंची। सिखेड़ा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त करने के बाद टीम गंगानगर वाले रास्ते से वापस लौट गई। एमडीए के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने कहा कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।