फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्रेटर नोएडा की कंपनी के एमडी पर 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती थाने पर शुक्रवार को नगीन प्रिंट के मालिक मोहित जैन ने ग्रेटर नोएडा स्थित प्रोफिशिएंसी लर्निंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अमित कपूर पर 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को केस दर्ज कराया। पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत थी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

वेस्टर्न रोड निवासी नगीन प्रिंट के मालिक मोहित जैन ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि वह पैकेजिंग, प्रिंटिंग व डिजाइनिंग का काम करते है। उन्होंने गौतम बुद्धनगर ग्रेटर नोएडा के मलकपुर गांव स्थित प्रोफिशिएंसी लर्निंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अमित कपूर ने 2024 में पैकेजिंग, प्रिंटिंग व डिजाइनिंग का 28 लाख रुपये का काम कराया था। उन्होंने नवंबर 2024 में अमित से काम के एवज में रुपये मांगे। अमित ने पीड़ित को दो चेक दे दिए थे। इस पर मोहित ने तीन दिसबंर 2024 को पहला चेक व छह मार्च 2025 को दूसरा चेक बैंक में लगाया था। लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए थे। इसके बाद मोहित ने अमित से मामले को लेकर पुलिस में शिकायत करने के बात कही थी। मगर अमित ने जल्द रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था। लेकिन वह न तो रुपये ही दे रहा था और न ही फोन पिक कर रहा था। मोहित लगभग पांच महीने से अमित से संपर्क करने का प्रयास कर रहे है। मगर संपर्क नहीं हो पा रहा है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला का कहना है कि केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को बयान के लिए बुलाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें