फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर निगम के जेई पर भड़के महापौर...बोले-जनता परेशान तुम ऑफिस में क्यों हो

विज्ञापन
गंगा कॉलोनी में निरीक्षण करने पहुंचे महापौर हरिकांत अहलूवालिया - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड-2 स्थित मलियाना की गंगा कालोनी में जलभराव की समस्या के लिए महिलाएं महापौर के कैंप कार्यालय पहुंची तो महापौर हरिकांत अहलूवालिया जेई पर भड़क गए। उन्होंने मोबाइल पर ही नगर निगम के जेई सचिन को खरी-खरी सुना दी। कहा कि जनता परेशान है और तुम ऑफिस में हो। वहां क्या कर रहे हो। आपको दिखाई नहीं देता कि जनता परेशान है। मेरे फोन करने पर ही क्या समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

महापौर की जेई से मोबाइल पर बात करते हुए वीडियो क्लिप मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह वीडियो सोमवार का है। मंगलवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने मलियाना की गंगा कालोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने पाया कि गंगा कालोनी की स्थिति दयनीय है और यह क्षेत्र अक्सर जलमग्न रहता है। मुख्य समस्या नाली, नाला और पानी की निकासी से जुड़ी हुई है। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि कॉलोनी को जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है।
महापौर ने अवर अभियंता से कहा कि वह क्षेत्र का निरीक्षण कर मिट्टी भराई के साथ मार्ग निर्माण में होने वाले खर्च का आकलन तैयार करें और नाला निर्माण का प्रस्ताव भी दें। लोगों के कहने पर महापौर ने महाप्रबंधक (जल) पंकज सिंह को तत्काल निरीक्षण कर सम्वैल (पंपिंग स्टेशन) निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए जिससे जलभराव की समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पूरे क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित करने और खराब प्रकाश बिंदुओं की मरम्मत व नई लाइटें लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें