फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लोहियानगर में दूषित पेयजल और जलभराव की शिकायत पर महापौर पहुंचे

विज्ञापन
लोहिया नगर में दूषित पानी की शिकायत पर पहुंचे महापौर हरिकांत अहलूवालिया - फोटो : अमर उजाल
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर में दूषित पेयजल और जलभराव की शिकायत मिलने पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया है। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था की स्थिति का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की सभी पाइप लाइन की तत्काल जांच कराई जाए। यदि कहीं भी लीकेज पाई जाती है तो उसे तुरंत ठीक किया जाए। महापौर ने कहा कि लोगों के घरों तक किसी भी परिस्थिति में दूषित पेयजल नहीं पहुंचना चाहिए। क्योंकि इससे गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। जलापूर्ति प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित एवं स्वच्छ रखने और स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान महापौर ने इलाके में जलभराव की समस्या को भी संज्ञान में लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जलभराव का निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में असुविधा न हो और मच्छरजनित बीमारियों के पनपने का खतरा कम हो सके। महापौर ने लोहियानगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट का भी निरीक्षण किया। वहां नगर निगम द्वारा पूर्व में फैले कूड़े को हटाने का कार्य प्रगति पर पाया गया। उन्होंने कार्य की गति को बनाए रखने और क्षेत्र को शीघ्रता से स्वच्छ कराने हेतु निर्देश दिए।

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
लोगों ने निरीक्षण के दौरान महापौर के समक्ष कई समस्या बताईं। महापौर ने अधिकारियों को इन जनसमस्या के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम का प्राथमिक दायित्व है। इस निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त एवं महाप्रबंधक (जल) पंकज सिंह, अपर नगर आयुक्त श्रीमती लवी त्रिपाठी, सहायक अभियंता दुष्यंत कुमार, अवर अभियंता लाल बहादुर चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

लोहिया नगर में दूषित पानी की शिकायत पर पहुंचे महापौर हरिकांत अहलूवालिया- फोटो : अमर उजाल

लोहिया नगर में दूषित पानी की शिकायत पर पहुंचे महापौर हरिकांत अहलूवालिया- फोटो : अमर उजाल

लोहिया नगर में दूषित पानी की शिकायत पर पहुंचे महापौर हरिकांत अहलूवालिया- फोटो : अमर उजाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें