फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दिए समय में गिरफ्तारी नहीं की तो बुलडोजर की कार्रवाई होगी : संगीत सोम

विज्ञापन
सरधना। गांव कपसाड़ में मृतक के परिजनों से मुलाकात करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
पूर्व विधायक संगीत सोम शुक्रवार को कपसाड़ गांव पहुंचे और सुनीता व रूबी के परिजनों से मुलाकात की। पूर्व विधायक ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। जब तक दोषी गिरफ्तार नहीं होंगे मैं गांव नहीं छोडूंगा। जिन गुंडों ने गुंडई की है वह जल्द सलाखों के पीछे होंगे। राजनीतिक दलों के नेता इस मामले को जाति का झगड़ा न बनाएं। पूर्व विधायक ने कहा कि पुलिस ने जो समय दिया है यदि उसके बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बुलडोजर की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

गांव पहुंचे संगीत सोम ने कहा कि यह घटना सरधना विधानसभा और कपसाड़ गांव पर कलंक है। बेटी के सम्मान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मृतका को भी न्याय मिलेगा। पूर्व विधायक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस मामले में न बोले तो ठीक है। अखिलेश यादव इतने हितैशी न बने। उनकी सरकार में लूट, दुष्कर्म, हत्या के मामले किसी से छिपे नहीं हैं। संगीत सोम ने कहा कि यह मेरा परिवार है न्याय जरूर मिलेगा। अधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें