राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को मेरठ से अपनी रैलियों का आगाज किया। इस दौरान एनएच-58 पर कई घंटों तक भीषण जाम लगा रहा। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर लगे भीषण जाम से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेरठ के वेद व्यासपुरी में रैली का आयोजन हुआ, इसमें 71 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। रैली को सफल बनाने के लिए बसपा के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंकी। मायावती दिल्ली से कार द्वारा सुबह दस बजे एनएच 58 स्थित होटल ब्रावुरा पहुंचीं। इसके बाद करीब 12:30 बजे रैली स्थल पर पहुंचीं। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
पढ़ें : मेरठ में बरसीं मायावती, कहा... भाजपा ने बनाया था मेरी हत्या का प्लान
चुनाव की है तैयारी
इस रैली के माध्यम से जहां मायावती प्रदेश तथा केन्द्र सरकार पर निशाना साधने वाली हैं तो वहीं निकाय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक का खाका खींचने की पूरी योजना है। खास तौर पर दलित मुस्लिम समीकरण को फिर से मजबूत करने पर फोकस है। यही कारण है कि मेरठ से याकूब कुरैशी, योगेश वर्मा तो उधर शमशुद्दीन राइन को लगाया है। मॉनीटरिंग के लिए विशेष तौर पर सांसद मुनकाद अली व एमएलसी अतर सिंह राव लगाए गए हैं। जिलाध्यक्ष मोहित कुमार के साथ जिला प्रभारी शाहजहां सैफी को लगाया है। कई ग्रुप बनाकर काम किया जा रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/